गोडसे भक्तो को वरुण गांधी की लताड़, ‘इन्हे सार्वजनिक रूप से किया जाए शर्मसार’

गोडसे भक्तो को वरुण गांधी की लताड़, ‘इन्हे सार्वजनिक रूप से किया जाए शर्मसार’

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ट्विटर पर “नाथूराम गोडसे ज़िंदाबाद” के ट्रेंड करने पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने गोडसे समर्थको को कड़ी लताड़ लगाई है।

वरुण गांधी ने कहा कि वरुण गांधी ने कहा कि जो लोग ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्वीट कर रहे हैं, उनका नाम लिया जाना चाहिए और सार्वजनिक रूप से उन्हें शर्मसार किया जाना चाहिए।

वरुण गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को सराहते हुए कहा कि “भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्वीट करने वाले देश को गैर-जिम्मेदाराना शर्मसार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हाशिये पर रहने वाले इस ‘‘पागलपन’’ को मुख्यधारा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बल्कि गोडसे का महिमामंडल करने वालो को सार्वजनिक रूप से शर्मसार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी और उनके आदर्शों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का जो सम्मान है उसे नहीं भूलना चाहिए। जो लोग ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्वीट कर रहे हैं उनका नाम लिया जाना चाहिए और उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया जाना चाहिए। हाशिये के इस पागलपन को मुख्यधारा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’’

भाजपा सांसद की यह टिप्पणी महात्मा गांधी की जयंती पर ‘‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’’ ट्विटर पर शीर्ष ट्रेंड में शामिल होने के बाद आयी है। हालांकि यह पहला अवसर नहीं है, इससे पहले भी ट्विटर पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के समर्थन में ट्वीट ट्रेंड में आते रहे हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital