ट्विटर एकाउंट ब्लॉक होने पर बोले राहुल, ‘ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला’

ट्विटर एकाउंट ब्लॉक होने पर बोले राहुल, ‘ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला’

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर एकाउंट ब्लॉक होने के बाद अब उनका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी का ट्विटर एकाउंट ब्लॉक होने के बाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने अपने ट्विटर हैंडलर का नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया है।

अपने वीडियो में राहुल गांधी ने ट्विटर पर पक्षपात करने और सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे ट्विटर को बंद करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं। ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है, ये राहुल गांधी पर हमला नहीं है। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हो।’

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है, हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है, मीडिया पर नियंत्रण है और मुझे लगा कि ट्विटर एक प्रकाश की किरण है जिस पर हम अपने विचार लिख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, ट्विटर एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं है।

उन्होंने कहा, ”ऐसा करके वो राहुल गांधी को चुप नहीं कर रहे। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर हैं। वो उनके विचारों को खारिज कर रहे हैं। ऐसा करके ट्विटर के न्यूट्रल होने के दावे का उल्लंघन किया जा रहा है।”

राहुल गांधी ने कहा, ”हमारी स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा। मीडिया को कंट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर अब न्यूट्रल नहीं रह गया है। यह बायस्ड हो गया है जो वहीं सुनता है जो सरकार कहती है।”

इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी सरकार और ट्विटर को कटघरे में खड़ा किया था। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि अगर दया और सहानुभूति दिखाना गुनाह है तो वह दोषी हैं। उन्होंने कहा कि अगर रेप और हत्या के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है तो वह दोषी हैं।

राहुल गांधी ने सरकार पर अपने हमले जारी रखते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि वह लोग एक जगह से हमे केवल लॉक कर सकते हैं लेकिन, हमारी आवाज नहीं दबा सकते हैं। करुणा प्रेम और न्याय का संदेश सार्वभौमिक है। देश की जनता लोग चुप नहीं बैठेंगे। राहुल गांधी ने लिखा “डरो मत, सत्यमेव जयते”

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital