15वीं सदी की हस्‍तलिपि में है दुनिया में इस्‍लाम के फैलने की भविष्‍यवाणी

islam2

कैलिफॉर्निया। दुनियाभर में इस्लाम एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा तथा यह तेज़ी से पूरी दुनिया पर काबिज हो जायेगा ।शोधकर्ताओं को 15वीं सदी की एक हस्तलिपि में यह भविष्यवाणी मिली है। इसमें कयामत के दिन की भविष्यवाणी के साथ ही दुनियाभर में इस्लाम धर्म के हावी होने की भविष्यवाणी की गई है।

माना जा रहा है कि इसे जर्मनी के लूबक प्रांत में 1486 से 1488 के बीच लिखा गया था। लैटिन भाषा में लिखी इस हस्तलिपि में इस्लाम के दुनियाभर में फैलने का जिक्र किया गया है। फिलहाल यह कैलिफॉर्निया के सेंट मैरिनो में हंगटिंगटन पुस्तकालय में रखी हुई है।

हस्तलिपि में भविष्यवाणी की शुरुआत एक मानचित्र से हुई है। इसमें 639 से 1514 के बीच की दुनिया को उकेरा गया है। साथ ही यह बताया गया था कि कयामत का दिन 1651 में आएगा। इस्‍लाम धर्म के फैलने के कारण ईसाई धर्म पर संकट पैदा हो जाएगा।

भविष्‍यवाणी में कहा गया था कि इस्लाम द्वारा पहले यूरोप पर कब्‍जा किया जाएगा और इसके बाद यह 1515 से 1570 के बीच दुनियाभर में फैल जाएगा।

इस्लाम के फैलने के अलावा एक अलग नक्शे में ईसा मसीह के विरोधी के उदय को दर्शाया गया है। कयामत के दिन के बाद उस दौर को भी दर्शाया गया है कि जब फिर से दुनिया में ईसा का झंडा लहराएगा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital