फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का निधन

मुंबई। फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया है वे 70 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार विनोद खन्ना को [पिछले दिनों उपचार के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहाँ उनका इलाज चल रहा था।

विनोद खन्ना गुरुदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। वे इस सीट से 1999 से लगातार जीतते आ रहे हैं। विनोद खन्ना ने 1997 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। एक समय वे बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल थे।

विनोद खन्ना ने ‘मेरे अपने’, ‘कुर्बानी’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘हाथ की सफाई’, ‘हेरा फेरी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो बन गए. विनोद खन्ना ने 1971 में सोलो लीड रोल में फिल्म ‘हम तुम और वो’ में काम किया था।

विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था। इनके पिता किशनचन्द्र खन्ना एक बिजनेसमैन थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital