नक्सलियों को सुई धागे से लेकर हथियार तक सरकार कर रही सप्लाई: देवती वर्मा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की रमन सरकार राज्य के नक्सलियों को बढ़ावा दे रही हैं। नक्सलियों को सुई धागे से लेकर हथियार तक सब कुछ सरकार भेज रही है। ये गंभीर आरोप झीरम घटना में शहीद महेंद्र कर्मा की पत्नी और विधायक देवती कर्मा ने लगाए हैं।

सुकमा में सीआरपीएफ जवानो पर हुए हमले पर शहीद सैनिको के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह चाहें तो नक्सल समस्या का समाधान हो सकता है लेकिन वे इसे ख़त्म करने की वजाय खुद ही संरक्षण दे रहे हैं।

नई दुनिया की एक खबर के अनुसार विधायक ने गंभीर लगाते कहा कि नक्सलियों को हथियार से लेकर सुई-धागा तक सरकार सप्लाई कर रही है। नक्सल उन्मूलन के पैसे को जवान और पीड़ितों तक पहुंचाने की बजाए अपने पॉकेट में डाल रहे है।

उन्होंने कहा कि सरकार और नक्सली मिलकर निरीह जनता और जवानों को मार रहे हैं। नक्सल उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठाने में सरकार नाकाम है और बयानबाजी में अपना समय नष्ट कर रही है।

सीएम डॉ. रमन सिंह के नाम का उल्लेख करते विधायक देवती कर्मा ने कहा कि नक्सली समस्या समाधान के लिए मिल रहे रूपए का सही उपयोग करने की बजाए अपनी पॉकेट में डाल रहे हैं। उन्होंने जवान और आदिवासियों को उनके हाल में जंगल में छोड़ दिया है। स्थानीय युवाओं को सुविधाएं और रोजगार नहीं मिलने से वे मजबूरी में नक्सलवाद का दामन थाम रहे हैं। बड़ी-बड़ी बातें कहने वाले सीएम बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ भी करने में असमर्थ है।

विधायक ने कहा कि नेता और अधिकारी श्रद्धाजंलि और कागजी संवेदना व्यक्त करने के अलावा कुछ नहीं करते। मैदानी परिस्थितियों और परेशानियों को यहां रहने वाला ही समझता है। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ते मैंने अपने पति सहित परिवार के तीन दर्जन से अधिक लोगों को खो दिया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital