22 साल पुराने मर्डर केस में पूर्व सांसद को उम्र कैद

पटना। 22 साल पहले हुई विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में हजारीबाग की एक अदालत ने आरजेडी नेता एवं पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उनके अलावा उनके भाई दीनानाथ सिंह और पूर्व मुखिया रितेश सिंह को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सजा का ऐलान किया। अशोक सिंह की हत्या 3 जुलाई 1995 को पटना में उनके सरकारी आवास 5 स्टैंड रोड में बम मार कर कर दी गई। उस समय वो आरजेडी के मशरख विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। हत्या का मुख्य आरोपी प्रभुनाथ सिंह को बनाया गया। प्रभुनाथ सिंह को हराकर ही अशोक सिंह मशरख से विधायक बने थे।

प्रभुनाथ सिंह को बिहार की राजनीति में बाहुबली राजनेता के रूप में जाना जाता है। वह जेडीयू के टिकट से महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं। प्रभुनाथ सिंह की बिहार की राजनीति में दबंग छवि है, जिसके चलते राजनीतिक दल उनको ज्यादा तवज्जो देते हैं। वह कई अधिकारियों को धमकाने समेत कई विवादों में अक्सर रहे हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital