सेक्स रैकेट की सरगना निकली बीजेपी नेता, पार्टी में मचा हड़कंप

सेक्स रैकेट की सरगना निकली बीजेपी नेता, पार्टी में मचा हड़कंप

देहरादून। यहाँ पकडे गए एक बड़े सेक्स रैकेट के संचालक तक पहुंची पुलिस को जब उसका असली रूप पता चला तो पुलिस के भी होश उड़ गए। सेक्स रैकेट को कोई आम महिला नहीं बल्कि भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य हेमा रावल चला रही थी। पोल खुलने के बाद उक्त बीजेपी महिला नेता फरार हो गयी है।

जब इस मामले का खुलासा हुआ तो राज्य भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मच गया और पार्टी ने उसे छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

मंगलवार शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर प्रेमनगर स्थित एक मकान में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों (यशपाल निवासी थिथकी और बॉबी निवासी तांसीपुर मंगलौर) को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था।

पकड़ी गई दोनों महिलाएं सैक्स रैकेट का संचालन करती है। इन चारों के कब्जे से पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक युवती को भी बरामद किया था। पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया था कि वह उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल रहे थे।

​सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती के साथ मंगलवार को भी दो अलग-अलग होटलों चार बार बलात्कार हुआ। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम पीड़ित महिला के साथ उन दोनों होटलों में पहुंची जहां उससे बलात्कार हुआ था।

इनमें से एक होटल गणेशपुर क्षेत्र में है। बताया जा रहा है होटल एक कांग्रेस नेता का है। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस होटल पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सैक्स रैकेट संचालित करने वाली दोनों महिलाओं और पुरुषों का चालान कर जेल भेज दिया है।

पकड़ी गई सैक्स रैकेट की दोनों संचालिकाओं ने पूछताछ में गिरोह की सरगना के रूप में एक भाजपा नेत्री हेमा रावल का नाम बताया है। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गिरोह की फरार सरगना हेमा रावल की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी ने बताया कि भाजपा सदस्या हेमा रावल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य थी, लेकिन पार्टी ने उसे अब छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासन क्यों किया गया इसके जवाब में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बाद में बताया जाएगा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital