शिवपाल ने बनाया समाजवादी सेकुलर मोर्चा, मुलायम होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। तेजी से बदले घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी दो फाड़ हो गयी है। समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज अलग नई पार्टी बनाने का एलान करके समाजवादी पार्टी के अंदर चल रहे घमासान को और तेज कर दिया। शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी समाजवादी सेकुलर मोर्चे के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।

इससे पहले इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा का अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए अल्टीमेटम दिया था। शिवपाल ने कहा था कि अखिलेश अपना वादा निभाएं और सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सौंप दें।

आज नई पार्टी के एलान के मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए इस मोर्चे का जल्द ही ऐलान होगा। शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी के सम्मान की खातिर नई पार्टी का गठन किया जा रहा है।

आज शिवपाल यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चे का गठन किया जायेगा और नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव ही इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सभी सेक्युलर लोगों से बातचीत करेंगे। हम नई पार्टी के माध्यम से पिछड़े, अति पिछड़े वर्ग के लोगों को दिलाएंगे न्याय। इससे देश के सभी बड़े सेक्युलर नेताओं को जोड़ेंगे।

हम अपने कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद मोर्चा बनाएंगे। सपा के कमजोर होने का हमें दु:ख है। शिवपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का वो बहुत सम्मान करते हैं। हर मौके पर मुलायम सिंह यादव ने उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि नेताजी के सम्मान को ठेस पहुंची थी। शिवपाल यादव ने कहा कि बाकी की बातचीत लखनऊ में होगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital