वीडिओ: जिस अज़ान की आवाज़ से सोनू निगम को है दिक्कत, उसी अज़ान ने जीता था प्रियंका का दिल

नई दिल्ली। गायक सोनू निगम ने जिस अज़ान की आवाज़ से दिक्क्त की बात कही, कभी उसी अज़ान के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा कहा था कि लोगों ने न सिर्फ प्रियंका की भावनाओ को सराहा बल्कि समाज में एक अच्छा सन्देश भी गया।

गायक सोनू निगम ने अज़ान को लेकर ट्विटर पर जो टिप्पणी की वह अधिकांश लोगों को हजम नहीं हो रही। सवाल हिन्दू मुस्लिम का नहीं बल्कि नजरिया का है। सोनू निगम खुद एक ऐसा काम करते हैं जो शोरगुल पैदा करता है। सोनू निगम अपने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान माइक और बड़े बड़े स्पीकरों का इस्तेमाल करते हैं और उनका शो कई कई घण्टे तक चलता है फिर उन्हें दो मिंनट तक होने वाली अज़ान की आवाज़ से परहेज क्यों ?

कुछ समय पहले बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अज़ान की आवाज़ ने ही मंत्रमुग्ध कर दिया था। भोपाल में ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग के दौरान रहने गई प्रियंका का दिल, शाम के वक़्त मस्जिदों से आती अज़ान की आवाज़ ने जीत लिया था।

दरअसल, ‘गंगाजल-2’ फ़िल्म की शूटिंग के लिए भोपाल गई प्रियंका वहां करीब 20 दिनों तक रहीं और लौटते वक्त उन्होंने शाम-ए-भोपाल का जिक्र किया।

उन्होंने कहा था, ‘वह रोज़ाना शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को होटल की छत पर पहुंच जाती थीं। यहां उन्हें हर ओर से अज़ान की आवाज़ सुनाई पड़ती थी।’

https://youtu.be/w9Q2zpuefHA

प्रियंका ने कहा था, ‘होटल के आसपास छह मस्जिदें थीं. ढलती शाम में होने वाली अज़ान से उन्हें दिली सुकून मिलता था।’ पहली बार शूटिंग के सिलसिले में भोपाल पहुंची प्रियंका को यहां की खूबसूरती के अलावा वास्तुकला ने भी खासा प्रभावित किया था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital