वडोदरा में कांग्रेस का चक्का जाम-प्रदर्शन, प्रदेश सचिव जोगेश्वरी सहित सैकड़ो हिरासत में, रिहा

वडोदरा में कांग्रेस का चक्का जाम-प्रदर्शन, प्रदेश सचिव जोगेश्वरी सहित सैकड़ो हिरासत में, रिहा

वडाेदरा। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानो के समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दुमाड चाेकडी नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव जाेगेश्वरी महाराउल सहित 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस अवसर पर जाेगेश्वरी महाराउल ने कहा कि भाजपा ये अच्छी तरह समझ ले कि हम किसान ओर जनता के लिए कोई भी बलिदान देने काे तैयार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

जोगेश्वरी ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में किसानो का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जगह जगह किसान आत्म हत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार कुम्भकर्ण की नींद में सो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के किसानो को उनकी फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है जिसके कारण किसानो पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानो के मुद्दे पर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों को जगाने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के किसानो के साथ खड़ी है और किसानो के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital