राह देखती रहीं किरण बेदी, उनके कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मंत्री, विधायक

राह देखती रहीं किरण बेदी, उनके कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मंत्री, विधायक

पुडुचेरी। यहाँ उप राज्यपाल किरण बेदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित जलपान कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, सत्तारूढ़ दल कांग्रेस, उसके सहयोगी डीएमके और मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के विधायक शामिल नहीं हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपराज्यपाल के कामकाज के तरीके को लेकर बेदी और विधायकों के बीच मतभेद के सिलसिले में भगवा दल को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों ने उनके कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

बता दें कि किरण बेदी का हाल में विधानसभा में तीन सदस्यों के नामित किए जाने और उनके शपथ ग्रहण को लेकर पुडुचेरी की सरकार से टकराव हुआ था।

71वें स्वतंतत्रता दिवस पर राज निवास में आयोजित कार्यक्रम में नारायणसामी के अलावा पुडुचेरी में फ्रांस की महावाणिज्य दूत कैथरीन सुआर्ड, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस महानिदेशक एस के गौतम और मुख्य सचिव मनोज परीडा आदि शामिल थे। बाद में मुख्यमंत्री के आने पर बेदी ने उनका स्वागत किया लेकिन वे भी थोड़ा समय रूकने के बाद वहां से चले गए।

 

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital