रामपुर उपचुनाव: प्रचार में दिन रात जुटे हैं नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता

रामपुर उपचुनाव: प्रचार में दिन रात जुटे हैं नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता

बदायूं(विजय श्रीवास्तव )। रामपुर में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता की जीत सुनिश्चित करने के लिए बदायूँ की सदर विधान सभा सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता रामपुर में दिन रात एक कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता को पार्टी ने बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुए रामपुर जिले का चुनाव प्रभारी बनाया है। पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता को जिताने के लिए महेश चंद्र गुप्ता ने रामपुर में डेरा जमा लिया है। वे न सिर्फ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं बल्कि दिन रात चुनाव प्रचार में भी जुटे हैं।

आपको यह भी बता दें उपचुनाव में 11 विधान सभा सीटों में रामपुर में भारतीय जनता पार्टी की असली अग्नि परीक्षा है क्योंकि यह वीआईपी सीट है, साथ ही रामपुर हमेशा से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां का गढ़ रहा है। उनके लोकसभा में जाने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी तो फिर एक बार समाजवादी पार्टी ने आजम की पत्नी को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वे इस समय राज्यसभा सांसद है।

उत्तर प्रदेश में आजम खाँ एक प्रभावशाली नेता है, उनका प्रभाव सिर्फ रामपुर में ही नहीं बल्कि प्रदेश की कई विधानसभाओ में है। इसी को देखते हुऐ भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर चुनाव की कमान नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता को सौंपी है, जो मेहनत और ईमानदारी के लिए जाने जाते है।

नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव में बदायूँ से समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव को हराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनकी मेहनत के दम पर ही बदायूँ में कई साल बाद कमल खिल पाया और डाक्टर संघमित्रा मौर्य ने धर्मेन्द्र यादव को हराकर चुनाव जीता था।

आपको यह भी बताना बहुत जरूरी है की बदायूँ में सांसद धर्मेन्द्र यादव ने विकास के कई आयाम स्थापित किये और उन्हे बदायूँ का विकास पुरुष क़हा जाने लगा लेकिन भाजपा की रणनीति ने उन्हे भी चुनाव में पटखनी दे दी।

अब देखनी वाली बात यह होगी कि इस बार रामपुर में भी भाजपा महेश गुप्ता की मेहनत और पार्टी की रणनीति से आजम खां की पत्नी को चुनाव हरा पाती है या नही? हालाँकि फर्क सिर्फ इतना है बदायूँ में सांसद धर्मेन्द्र यादव थे और रामपुर में आजम खां।

आपको यह भी बता दें भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्त 2012 में यहां बसपा के टिकट पर लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट के चुनावी इतिहास को देखते हुए अभी तो यही लग रहा है कि भाजपा के लिए अपना उम्मीदवार जिताना किसी चमत्कारिक उपलब्धि से कम नहीं होगा। लेकिन एक तरफ यह भी है की जिस तरीके से भाजपा नेता और चुनाव प्रभारी मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता मेहनत और रणनीति बनाकर चुनाव लड़ा रहें तो इस बार समाजवादी पार्टी की राह भी आसान नही होगी।

रामपुर विधानसभा भी एक ऐसी सीट है जहां मुस्लिम आबादी 65 प्रतिशत से अधिक है और मोदी और योगी सरकार की नीति सबका साथ सबका विकास की नीति के साथ काम कर रही है और इसी के चलते रामपुर उपचुनाव में सपा हार का सामना कर सकती है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital