योगी आदित्यनाथ की रैली में पुलिस ने जबरन उतरवाया मुस्लिम महिला का बुर्का

योगी आदित्यनाथ की रैली में पुलिस ने जबरन उतरवाया मुस्लिम महिला का बुर्का

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया में योगी आदित्यनाथ की रैली में शामिल होने पहुंची एक मुस्लिम महिला का पुलिस कर्मियों ने जबरन बुर्का उतरवा दिया। अभी हाल ही में मेरठ रैली में योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाए गए थे इस बात को ध्यान में रखकर पुलिस काले कपड़े पहनने वालो पर कड़ी नज़र रख रही है।

जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने एक मुस्लिम महिला को रैली स्थल पर काला बुर्का पहने हुए देखा तो एक महिला इंस्पेक्टर को कुछ पुलिस कर्मियों के साथ उस महिला के पास भेजा गया। पुलिस कर्मियों ने महिला से अपना बुर्का उतारने के लिए कहा।

महिला द्वारा बुर्का उतारने से मना करने के बाद महिला ने अपना नकाब हटा लिया और अपने सिर पर दुपट्टा डाल लिया लेकिन पुलिस ने उसे बुर्का उतारने के लिए कहा। जिसके बाद महिला को बुर्का उतारना ही पड़ा।

बताया जाता है कि पुलिस ने मुख्यमंत्री की रैली में कोई काले झंडे न दिखा सके इसलिए काले कपडे पहनकर आने वाले लोगों को बाहर ही काफी देर तक रोके रखा था तथा उनसे कपडे बदलकर आने के लिए कहा था। वहीँ मुस्लिम महिला का काला बुर्का देखकर पुलिस ने उससे भी बुर्का उतरवा दिया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital