महाराष्ट्र: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 10 अक्टूबर से चुनावी अभियान शुरू करेंगे राहुल

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 10 अक्टूबर से चुनावी अभियान शुरू करेंगे राहुल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम की चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 06 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है, दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 24 अक्टूबर को मतदान होना है।

चौथी लिस्ट में नासिक सेंट्रल, शिरडी, मुखेड़, पालघर, नादेड और भिवंडी विधानसभा क्षेत्रो के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं। वहीँ कुदई विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदलने का एलान किया है। इस सीट पर कांग्रेस ने हेमंत राघोबा कुडालकर के स्थान पर चेतन नामदेव मोंडकर को मैदान में उतारा है।

वहीँ कांग्रेस ने नादेंड दक्षिण से मोहनराव मारोत्राओ हमबर्डे से टिकट दिया है। मुखेड़ से कांग्रेस ने भाउसाहेब के. पाटिल को मैदान में उतारा है। योगेश शंकर नाम को पालघर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीँ भिवंडी पूर्व से संतोष मान्या शेट्टी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

10 अक्टूबर से शुरू होगा राहुल गांधी का चुनाव अभियान:

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर से अपना चुनावी अभियान प्रारम्भ करेंगे। वे 10 से 19 अक्टूबर तक दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी दोनों राज्यों के चुनिंदा शहरो में सभाओं को संबोधित करेंगे तथा रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने खुद को एकदम अलग थलग कर लिया था। वे पार्टी के कार्यक्रमों में भी कम ही नज़र आये।

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी की केरल के उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड के अलावा कहीं कोई सभा आयोजित नहीं की गयी। अब विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राहुल गांधी अपने चुनावी मोड में नज़र आएंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital