महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के लिए शुक्रवार को एलान कर सकता है चुनाव आयोग

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के लिए शुक्रवार को एलान कर सकता है चुनाव आयोग

नई दिल्ली। देश के तीन अहम राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनावो को लेकर चुनाव आयोग शुक्रवार को एलान कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग कल (शुक्रवार) तीन राज्यों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक ज़रूरी नही कि महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव कराये जाएँ।

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव एक साथ कराये जा सकते हैं वहीँ झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जा सकती है।

हालाँकि चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम का एलान कर सकता है।

गौरतलब है कि जिन तीन राज्यों में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं वहां बीजेपी सत्तारूढ़ है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एनसीपी तथा बीजेपी शिवसेना के बीच गठबंधन हो चूका है।

वहीँ झारखंड में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस कई दलों के महागठबंधन में शामिल है। हरियाणा में भी कांग्रेस और बीजेपी अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital