ममता ने कहा “कुछ लोग तय करने का प्रयास कर रहे हैं कि अन्य लोग क्या खाएंगे”

ममता ने कहा “कुछ लोग तय करने का प्रयास  कर रहे हैं कि अन्य लोग क्या खाएंगे”

कोलकाता। फिल्म अभिनेत्री काजोल द्वारा बीफ खाये जाने के एक वीडियो वायरल वायरल होने के बाद लोगों की टिप्पणियों के जबाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काजोल का साथ देते हुए कहा कि लोग कौन होते हैं ये पूछने वाले कि क्या खाया। ममता ने कहा कि ये एक खतरनाक चलन है कि कुछ लोग इतने असहिष्णु हो रहे हैं कि वे यह तय करने का प्रयास कर रहे हैं कि अन्य लोग क्या खाएंगे।

ममता बनर्जी ने काजोल का नाम लिए बिना कहा कि मैं अभिनेत्री का नाम नहीं लूंगी। उन्होंने शाहरूख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें परेशान किया गया और ऑनलाइन निशाना बनाया गया। उन्हें स्पष्टीकरण देना पड़ा कि वह बीफ नहीं बल्कि भैंस का मांस था। यह एक खतरनाक स्थिति है।

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री काजोल ने एक मित्र द्वारा तैयार बीफ व्यंजन का वीडियो पोस्ट किया था। लेकिन इसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गयी और उन्होंने सोमवार को कहा कि वह वास्तव में भैंस का मांस था। 42 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया और कहा कि वह किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती। बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक एकाउंट से वह क्लिप हटा ली थी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital