मध्य प्रदेश में एक और किसान ने की खुदकुशी, 24 घंटे के अंदर तीसरा मामला

मध्य प्रदेश में एक और किसान ने की खुदकुशी, 24 घंटे के अंदर तीसरा मामला

भोपाल। देश में किसानो के आत्म हत्या करने का मामला थम नहीं रहा। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तीन किसान आत्म हत्या कर चुके हैं। राज्य के होशंगाबाद जिले के सियोनी मालवा गांव में मंगलवार को कर्ज में दबे एक किसान ने आत्महत्या ली। किसान का नाम माखनलाल बताया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को ही रेहटी तहसील में आने वाले ग्राम जाजना के एक किसान ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या की वजह कर्ज को बताई जा रही है। बताया गया कि छह लाख रुपए के कर्ज से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं म.प्र. के विदिशा के शम्साबाद में हरि सिंह जाटव ने खुदकुशी कर ली है।

ग्राम जाजना निवासी दुलचंद (55) पिता गोविन्द कीर ने सोमवार को अपने ही घर में कीटनाशक पी ली। मृतक के पुत्र शेर सिंह के अनुसार, घर पर कोई नहीं था, उनके पिता के अचेत होने की सूचना पर उन्हें रेहटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया।

मृतक के पुत्र शेर सिंह ने मीडिया को बताया कि उसके पिता पर चार लाख रुपए बैंक और दो लाख रुपए अन्य का कर्ज था। इसके कारण वह काफी दिनों से परेशान थे। कर्ज से परेशान होकर आज उन्होंने मौत को गले लगा लिया। समाचार चैनल आजतक के अनुसार इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है।

 

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital