भीमसेना प्रमुख चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में इंटरनेट सेवा बंद

सहारनपुर। सहारनपुर में पिछले दिनों हुई जातीय हिंसा के बाद पुलिस ने भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर अफवाहें न फेलें इसलिए प्रशासन ने सहारनपुर जिले की इंटरनेट सेवा को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।

बता दें कि सहारनपुर हिंसा के दौरान चर्चा में आए भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दंगे के समय फरार चल रहे चंद्रशेखर की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के बाद हिमाचल के डलहौजी से हुई है।

हिंसा मामले में सुर्खियों में आए चंद्रशेखर उर्फ़ रावण के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। साथ ही, उस पर 12 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। हालांकि, चंद्रशेखर ने बताया था कि वह आत्मसमर्पण करेेंगे।

सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद यूपी पुलिस को भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर की तलाश थी। जिसकी यूपी पुलिस को पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में होने की सूचना मिल रही थी। इस बीच कई जगह उसने जनसभा को भी संबोधित किया था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital