भगवा पहनकर गुंडागर्दी करा रही सरकार

सहारनपुर। जिले में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद शुक्रवार को पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। राजबब्बर हिंसा का शिकार बने शब्बीरपुरा भी गए और लोगों का हालचाल जाना। उन्‍होंने शहर में हुए उपद्रव वाले घटना स्थलों का भी मुआयना किया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये शासन और प्रशासन की लापरवाही की देन है। यहां योगी सरकार फेल हो चुकी है और लॉ एंड आर्डर भी फेल हो गया है। राजबब्बर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें पहले धर्म और मजहब के नाम पर लोगों को डराया धमकाया जाता था और अब जात-बिरादरी के नाम पर डराने धमकाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उतर प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से भगवा गमछा पहनकर दंगाई बढ़ते जा रहे है जो चिंता का विषय है। जातीय हिंसा में पुलिस और पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार के नेताओ पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

इशारों ही इशारों में राज बब्बर ने सहारनपुर सांसद राघव लखन पाल को हिंसा का दोषी करार दिया है और उसके खिलाफ कार्यवाई की मांग की। बीजेपी सांसद राघव लखन पाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क दुधली प्रकरण के दौरान एसएसपी आवास पर सांसद की मौजूदगी में कब्जा कर तोड़फोड़ की गई थी। लेकिन अभी तक सांसद के के कार्यवाई नहीं की गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार में दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ने की बात कही।

शब्बीरपुर कांड में पीड़ित लोगों से मिलने गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने शब्बीरपुर, महेशपुर सहित कई गांव का दौरा किया। यहां वे पीड़ित लोगों से मिले और उनका दर्द जाना। हादसे को एक साजिश बताते हुए राजबब्बर ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की।

उन्होंने लोगों से कहा कि जो भी नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई जल्द ही हो जायेगी कांग्रेस पार्टी सरकार से इसकी मांग करेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार विफल हो गयी है क्योंकि वो जनता की सुरक्षा करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital