बकरी को राष्ट्रीय बहन घोषित करो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बकरी को राष्ट्रीय बहन घोषित करने की मांग उठाकर सबको आश्चर्य में डाल दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि बकरी को राष्ट्रीय बहन घोषित करो।

संजय सिंह ने बकरी की तस्वीर के साथ पोस्ट करने के साथ लिखा है कि गांधी जी ने बकरी के दूध को स्वास्थ्यवर्धक और ज्ञानवर्धक बताया था इसीलिए बकरी को राष्ट्रीय बहन घोषित करो।

गौरतलब है कि अभी बुधवार को राजस्थान हाइकोर्ट जज महेशचंद्र शर्मा ने सुझाव दिया था कि गाय को भारत के राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे दिया जाना चाहिए। अब इस विवाद में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी कूद गए हैं।

संजय सिंह के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने नेगेटिव राय रखी है। उन्होंने संजय सिंह की राय से अहसमति व्यक्त की वहीँ कुछ ट्विटर यूजर्स ने संजय सिंह को निशाने पर भी ले लिया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital