प्यार और करुणा के प्रतीक थे पापा, उन्हें मिस करता हूं : राहुल

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 26 वी पुण्य तिथि पर दिल्ली के वीरभूमि पर बड़ी तादाद में कांग्रेस नेताओं ने वीर भूमि पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज सुबह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राजीव गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जिले में कर दी गई थी। राजीव गांधी की हत्या तब की गई थी अब वो आने वाले आम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। राजीव गांधी की हत्या के पीछे श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे का हाथ था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने लिखा है, ‘आज अपने पिता जी को याद कर रहा हूं, राजीव गांधी प्यार करुणा और उदारता के प्रतीक थे, हम उन्हें याद करते हैं।’

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital