नाबालिंग लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही सस्पेंड

मैनपुरी। एक शिकायत के सिलसिले में मैनपुरी जिले की करहल गेट पुलिस चौकी पहुंची दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

ईश्वरी प्रसाद नामक इस सिपाही का एक वीडिओ वायरल हो गया था जिसमे वह एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि 25 मई को एक 16 साल की लड़की करहल गेट पुलिस चौकी में अपने किसी परिचित के आपराधिक मामले के बारे में जानकारी लेने गयी थी। जब वह पुलिस चौकी पहुंची तो सिपाही ईश्वरी प्रसाद एक चारपाई पर लेटे थे।

जब लड़की ने सिपाही से अपने परिचित के मामले में जानकारी चाही तो सिपाही ने उसके साथ कथित दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की। सिपाही द्वारा लड़की के शरीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का वहीँ बाहर बैठे एक व्यक्ति ने वीडिओ बना लिया और यह वीडियो वायरल हो गया।

मामला ऊपर तक पहुंचा तो आलाधिकारियों ने एक्शन लेते हुए आरोपी सिपाही ईश्वर प्रसाद को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक राहुल श्रीवास्तव के प्रवक्ता ने यहां लखनऊ में एक बयान में बताया आरोपी सिपाही को पोस्को सहित कई अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया है तथा उसे पद से निलंबित भी कर दिया गया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital