दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह लवली बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह लवली आज बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

बताया जाता है कि अरविन्द सिंह लवली शीला दीक्षित खेमे से थे और दिल्ली में होने जा रहे एमसीडी चुनावो में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन द्वारा किये गए टिकिट वितरण से नाराज़ थे। अरविन्द सिंह लवली के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी को पूर्वी दिल्ली खासकर शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में इसका लाभ मिल सकता हैं।

अरविंदर सिंह लवली पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित के बेहद करीबी और शीला सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वो दिल्ली की गांधी नगर सीट से विधायक रहे हैं। शीला दीक्षित ने अरविंदर सिंह लवली के भाजपा में शामिल होने को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। उन्‍होंने कहा कि ऐसे नेता जिन्‍हें पार्टी ने सब कुछ दिया, उसने साथ छोड़ दिया। कैसे कोई आप पर विश्‍वास कर सकता है?

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital