दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके

नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ इलाको में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भारतीय समय अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:24 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

अचानक भूंकप के झटके महसूस होने के बाद दहशत से लोग अपने अपने घरो से बाहर निकल आये। अभी तक किसी जान माल के नुक्सान की खबर नहीं है। लोगों ने बताया कि भूकंप तेज गति वाला था। अचानक खिड़की और दरवाज़े जोर से हिलने लगे।

वहीँ कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें यह समझने में समय लगा कि भूकंप आ रहा है। गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई इलाको में पिछले कुछ दिनों से तेज आधी और बारिश भी हुई है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गयी वहीँ भूकंप का केंद्र खरखौंदा (हरियाणा) बताया गया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital