जेल से बाहर आते ही साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस को कोसा

नई दिल्ली। मालेगांव ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद जेल से बाहर आयी साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत कांग्रेस ने फंसाया था। जेल से बाहर आने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं अभी आरोपों से आधी ही मुक्त हो पाई हूं, मानसिक रूप से मुक्त होना बाकी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में मालेगांव में मुस्लिम इलाके में दो मोटरसाईकिल में हुए बम ब्लास्ट मामले में एसआईटी जांच में साध्वी प्रज्ञा का नाम आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। नौ साल बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जमानत दे दी है।

ज़मानत पर जेल से रिहा हुई साध्वी प्रज्ञा ने भगवा आतंकवाद को कांग्रेस की दें करार दिया। उसने कहा कि वह कांग्रेस के षड़यंत्र का शिकार हुई हैं, और कांग्रेस की वजह से ही उन्होंने नौ साल तक अन्याय सहा है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital