गुजरात चुनावो की तैयारी : अशोक गहलोत को बनाया राज्य का नया महासचिव

नई दिल्ली। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावो की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत को गुजरात का महासचिव नयुक्त किया है।

कांग्रेस ने गुरुदास कामत की जगह अशोक गहलोत को गुजरात में पार्टी का नया महासचिव बनाया है तो वहीं राजीव सातव, हर्षवर्धन सप्कल, वर्षा गायकवाड़ और जीतू पटवारी को सचिव बनाया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात अभियान की शुरुआत गुजरात के स्थापना दिवस 1 मई के दिन रैली आयोजित करके करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में कांग्रेस पिछले 22 सालों से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। छबीलदास मेहता गुजरात में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital