कार में जा रहे परिवार से जेबर में लूट, ह्त्या के बाद 4 महिलाओं से गैंगरेप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते अपराधों के ग्राफ के बीच बदमाशों ने एक दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुए ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर कार द्वारा जा रहे एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं बेख़ौफ़ बदमाशों ने इस लूट का विरोध करने पर कार सवार एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीँ कार में बैठी महिलाओं को उतार कर समीप के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह ये महिलाएं खेत में मिली इनके हाथ पैर बाँध दिए गए थे।

जानकारी के अनुसार कि कल रात शकील कुरैशी परिवार के साथ अपनी बिमार बहन को देखने बुलंदशहर हॉस्पिटल जा रहे थे। जेवर से करीब 2 किमी आगे निकलते ही 5 बदमाशो ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी के टायरों में गोली मार कर फाड़ दिया।

कार में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। इसके बाद लोगों को बाहर निकालकर लूटपाट शुरू कर दिया. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद गैंगरेप किया।

एक पीड़ित के अनुसार इस वारदात को 6 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया है। उनके पास तमंचे, चाकू और सरिया था। लूटपाट के बाद उन लोगों ने महिलाओं के साथ बारी-बारी से रेप किया। परिवार के मुखिया शकील कुरैशी ने बदमाशों से बार बार मिन्नतें की और कहा कि औरतों को छोड़ दो, तो उनकी छाती और पैर में गोली मार दी। बच्चे डरे सहमे सब देखते रहे।

पुलिस के अनुसार यह घटना साबौता गांव के पास की है। इस घटना को आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया है। परिवार ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने परिवार के मुखिया को गोली मार दी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital