कांग्रेस में बदलाव शुरू, दो प्रदेश के नए अध्यक्ष नयुक्त

नई दिल्ली। कांग्रेस संगठन में बड़े बदलावों की शुरुआत हो गयी है। आज पार्टी ने जहाँ दो प्रदेशो के अध्यक्षों में बदलाव किया वहीँ सचिव स्तर पर भी नई न्यूक्तियाँ हुई हैं। कांग्रेस ने प्रीतम सिंह को उत्तराखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब का नया पार्टी अध्यक्ष बनाया है।

इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावो की तैयारी के मद्देनज़र अविनाश पांडे को महासचिव बनाकर राजस्थान का प्रभारी बनाया है। वहीँ विवेक बंसल, मोहम्मद निजामुद्दीन, देवेंद्र यादव और करुण कुमार को पार्टी का नया सचिव बनाया गया है। पार्टी संगठन में हुए बदलाव के बाद अब विवेक तन्खा लीगल सेल के नए हेड होंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अभी कई अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्षो में बदलाव किया जाना है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी संगठन को गति देने के लिए पार्टी आलाकमान बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital