उत्तर प्रदेश के गुन्नौर में सांप्रदायिक तनाव, कई घरों में आगजनी और लूटपाट

संभल। उत्तर प्रदेश के अति संवेदनशील कहे जाने वाले संभल से सटे गुन्नौर में सांप्रदायिक हिंसा उस समय शुरू हुई जब खबर फैली कि एक समुदाय का लड़का दूसरे समुदाय की शादीशुदा लड़की को भगाकर ले गया।

बताया जा रहा है कि 9 मई को गांव में यह खबर फैलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। फिर कल रात संभल के गुन्नौर क्षेत्र के नंदरौली गांव में कई घरों में आगजनी लूटपाट की गई।

जिस परिवार की लड़की को लेकर लड़के की फरार होने की खबर है, उनका आरोप है कि उनकी लड़की का अपहरण हुआ है। पुलिस मामला दर्ज करके दोनों पक्षों के दावे की जांच कर रही है। हिंसा और आगजनी के आरोप में अबतक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लड़के और लड़की का अबतक कोई पता नहीं चल सका है।

लड़के की मां के अनुसार, नाराज लड़की के घरवालों ने उसे अपने घर में रात भर बिठाए रखा। हालांकि लड़के की मां को लड़की वालों ने दूसरे दिन छोड़ दिया, लेकिन इसेक बाद धीरे-धीरे गांव में सांप्रदायिक तनाव बढ़ना शुरू हो गया।

पुलिस माहौल को नियंत्रण में रखने की बात कर रही है। फिलहाल हिंसा ग्रस्त गांव गुन्नौर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी करा दी गई है फिर भी खबर आ रही है कि लोग ट्रकों में सामान लादकर गांव से पलायन कर रहे हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital