उत्तर प्रदेश: कांग्रेस अकेले लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव, किसी से गठबंधन नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी कांग्रेस को अब ये साथ पसंद नहीं है। स्थानीय निकाय चुनावो के कमर कस रही कांग्रेस ने निकाय चुनावो में किसी से गठबंधन न करने का एलान किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि ये स्थानीय निकायों के चुनाव हैं। कांग्रेस इन चुनावों को अपने दम पर अकेले लड़ेगी। हालाँकि राजबब्बर ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि प्रदेश में सपा से गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस निकाय चुनाव अकेले क्यों लड़ने का मन बना रही है।

एनडीटीवी के अनुसार राज बब्बर ने कहा कि गठबंधन टूटा नहीं है, लेकिन निकाय चुनाव वर्कर के व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर लड़े जाते हैं। पार्टी वर्कर जमीन पर लोगों से सीधे संपर्क में रहता है। वर्कर के जरिए कांग्रेस की नीतियों की पहचान बनती है।

राजबब्बर ने कहा कि पार्टी का वर्कर, लोगों से उसका कनेक्ट ही कांग्रेस पार्टी का कनेक्ट होता है. कांग्रेस पार्टी के यूपी प्रमुख ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव बिलकुल व्यक्तिगत चुनाव होता है….. सिंबल के साथ व्यक्ति की पहचान होती है … पार्टी की पहचान होती है। हम इसे बढ़ाना चाहते हैं और इसी से संगठन मजबूत होता है, पार्टी मजबूत होती।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital