उज्जैन सिंहस्थ में साधुओं ने चलाई गोली, 4 साधू घायल

singhast-kumbh-ujjain

उज्जैन । मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक माह तक चलने वाले उज्जैन सिंहस्थ में साधुओं के गोली चलाने की खबर है, जिसमें 4 साधु घायल बताए जा रहे हैं। इस बार का कुंभ मेला अलग-अलग घटनाओं की वजह से चर्चा में है।

इससे पहले सिंहस्थ (कुंभ) मेले के दूसरे शाही स्नान के दौरान सोमवार को ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाओं के प्रतिकूल मौसम ने अफरातफरी मचा दी थी, जबकि पहले शाही स्नान के दौरान तेज आंधी और बारिश से तो 7 लोगों की मौत हो गई थी। सिंहस्थ कुंभ के दौरान 10 स्नान तिथियां नियत की गईं हैं। इसमें तीन शाही स्नान एवं सात विशेष पर्व स्नान शामिल है। सिंहस्थ महाकुंभ में अभी तक दो ‘शाही स्नान’ एवं दो ‘विशेष पर्व स्नान’ हो चुके हैं।

अगला शाही स्नान 21 मई को
आगामी दिनों में वृषभ संक्रांति पर्व 15 मई, मोहिनी एकादशी पर्व वैशाख शुक्ल ग्यारह 17 मई, प्रदोष पर्व शुक्ल तेरह 19 मई, नृसिंह जयंती पर्व वैशाख शुक्ल चौदह 20 मई को विशेष पर्व स्नान तथा वैशाख शुक्ल पन्द्रह 21 मई को शाही स्नान होगा।

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ महान धार्मिक पर्व है। बारह वर्ष के अंतर से यह पर्व तब मनाया जाता है जब बृहस्पति सिंह राशि पर स्थित रहता है। पवित्र क्षिप्रा नदी में पुण्य-स्नान की तिथियां चैत्र मास की पूर्णिमा से शुरू होती है और पूरे मास में वैशाख पूर्णिमा के अंतिम स्नान पर विभिन्न तिथि में सम्पन्न होती है। इस महापर्व के लिए पारम्परिक रूप से 10 योग महत्वपूर्ण माने गए हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital