इस सर्वे ने उड़ाई अमित शाह और पीएम मोदी की नींद

इस सर्वे ने उड़ाई अमित शाह और पीएम मोदी की नींद

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की इस सर्वे ने नींद उड़ा दी है। यह सर्वे सी फोर की ओर से 19 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया गया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनावो को लेकर किये गए इस सर्वे में कहा गया है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को 120-132 सीटें मिलेंगी जबकि भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में बढ़त मिलेगी और उसे 60-72 सीटें हासिल हो सकती हैं। जबकि जेडीएस को इस चुनाव में 24-30 सीटें हासिल हो सकती हैं।

वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो पोल सर्वे में कहा गया कि कांग्रेस को कुल 43 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि भाजपा क 32 तो जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिल सकते हैं। बता दें कि अगले वर्ष कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इंडिया टुडे ,सी फोर ने दावा किया है कि उसने 165 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 24676 लोगों से उनकी राय ली है। इस सर्वे में मुख्यमंत्री के नाम का भी खुलासा किया गया है, सर्वे में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया अन्ना भाग्य सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, उनकी मिडडे मील की योजना को लोगों ने काफी सराहा है। हालांकि पीना के पानी की कमी, खराब सड़कें, बेरोजगारी, गरीबी लोगों की मुख्य समस्या है।

पिछले महीने पीटीआई की खबर के मुताबिक कांग्रेस चुनाव से पहले सर्वे कर रही है ताकि उसे उम्मीदवारों के चयन में मदद मिले, इस सर्वे को ना सिर्फ विधानसभा चुनाव बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले के टेस्ट के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि वह तमाम जिलों में सर्वे करा रही है, जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस के जरिए लोगों को सरकार क उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।

हालांकि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले हफ्ते कर्नाटक के दौरे पर कहा था कि कर्नाटक में भाजपा की जीत होगी। कर्नाटक में अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं यहां पूरे विश्वास के साथ आया हूं, यहां भाजपा की सरकार बनेगी लेकिन इण्डिया टुडे और सी फोर के इस ताज़ा सर्वे ने अमित शाह के दावों की हवा ज़रूर निकाल दी है ।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital