अयोध्या: विहिप को नहीं मिली विवादित परिसर में दीपोत्स्व मनाने की अनुमति

अयोध्या: विहिप को नहीं मिली विवादित परिसर में दीपोत्स्व मनाने की अनुमति

लखनऊ ब्यूरो। अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद को विवादित परिसर में दीपोत्स्व मनाने की अनुमति नहीं दी गयी है। विश्व हिन्दू परिषद ने विवादित परिसर में दीपोत्स्व मनाने की अनुमति के लिए राम मंदिर के रिसीवर कमिश्नर मनोज मिश्र को अर्जी दी थी।

राम मंदिर के रिसीवर कमिश्नर मनोज मिश्र ने सुप्रीमकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि विवादित परिसर में परंपरागत कार्यक्रमों के अलावा किसी अन्य उत्सव की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के विरुद्ध किसी तरह की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह कोर्ट की अवमानना होगा। अगर विश्व हिन्दू परिषद चाहे तो अनुमति के लिए सुप्रीमकोर्ट जा सकती है।

इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद के कई नेताओं ने सोमवार को कमिश्नर मनोज मिश्र से मुलाकात की थी। विहिप नेताओं का कहना था कि यह परिसर हिन्दुओं के अधिपत्य वाला क्षेत्र है। यहाँ दीपोत्स्व मनाये जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

विहिप के प्रतिनिधिमंडल को उस समय निराशा हाथ लगी जब राममंदिर के रिसीवर कमिश्नर ने सुप्रीमकोर्ट का आदेश प्रतिनिधिमंडल को बताया। इस प्रतिनिधिमडंल में विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा के साथ कई साधू संत शामिल थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital