ब्रेकिंग: रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें

ब्रेकिंग: रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई इलाको में घने कोहरे के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रात 12 बजे के बाद राज्य परिवहन की बसें न चलाने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, यह फैसला घने कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। मौसम सही होने तक यह फैसला लागू रहेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुताबिक, “यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें राज्य में कोहरे की स्थिति को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक (या कोहरा साफ होने तक) नहीं चलेंगी। कोहरे की स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 बजे से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर तैनात रहेंगे।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाको में कड़ाके की सर्दी के कारण रात में घना कोहरा हो जाता है। कोहरे के कारण राज्य के कई हिस्सों में सड़क हादसे की घटनाएं सामने आयी हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital