सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, आईसीयू में शिफ्ट
![सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, आईसीयू में शिफ्ट](https://i0.wp.com/lokbharat.com/wp-content/uploads/2016/04/mulayam-singh-yadav.jpg?fit=728%2C460&ssl=1)
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव को करीब एक महीने पहले उपचार के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था लेकिन आज उनकी तबियत बिगड़ गई।
समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी पुष्टि की कि मुलायम यादव को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मुलायम सिंह यादव को देखने उनके बेटे अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिम्पल यादव के साथ मेदांता पहुंचे और चिकित्सको से उनके इलाज की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया की देखरेख में चल रहा है।
इस बीच मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने की खबर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हम सभी मुलायम सिंह यादव की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति से चिंतित हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”