22 नवंबर को गुजरात जायेंगे राहुल गांधी, पार्टी के लिए करेंगे प्रचार !

22 नवंबर को गुजरात जायेंगे राहुल गांधी, पार्टी के लिए करेंगे प्रचार !

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आजकल भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस बीच हुए हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार से भी राहुल गांधी दूर रहे और वे हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए। उनकी अनुपस्थिति में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी।

अब गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में रहेंगे लेकिन वे 22 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर गुजरात में पार्टी का प्रचार करेंगे।

सूत्रों की माने तो राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे। हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि राहुल गांधी की गुजरात यात्रा कितने दिनों की होगी लेकिन सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। गुजरात में पहले चरण का चुनाव 1दिसंबर को होना है, वहीँ दूसरे चरण में 5 दिसंबर को चुनाव होगा।

सूत्रो ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 15 नवंबर के बाद गुजरात में सक्रिय दिखेंगे। वे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगे। हालांकि राहुल गांधी को लेकर सूत्रों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और करीब 14 दिनों मध्य प्रदेश में ही रहेगी।

मध्य प्रदेश गुजरात का पड़ौसी राज्य है। ऐसे में राहुल गांधी के पास मौका होगा कि वे भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर पड़ौसी राज्य गुजरात के चुनाव में भी समय दे सकेंगे। सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में उन विधानसभा सीटों पर कम से कम 10 सभाएं संबोधित करेंगे, जहां पहले चरण में चुनाव होना है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital