गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किये स्टार प्रचारकों के नाम, देखिये लिस्ट

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किये स्टार प्रचारकों के नाम, देखिये लिस्ट

नई दिल्ली। गुजरात के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 पार्टी नेताओं के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और गुजरात के कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक चव्हाण के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, बीके हरिप्रसाद, शक्ति सिंह गोहिल, अर्जुन मोडवाडिया, मोहन प्रकाश, कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी, पवन खेड़ा, भरत सिंह एम् सोलंकी, नारायण राठवा, कांतिलाल भूरिया, नसीम खान, परेश धनानी, अमरिंदर सिंह राजा वरार, उषा नायडू, सिद्धार्थ पटेल इत्यादि के नाम शामिल हैं।

यहाँ देखिये पूरी लिस्ट:

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital