भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की स्वास्थ्य मंत्री की सलाह पर कांग्रेस ने सरकार से पूछा ये सवाल

भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की स्वास्थ्य मंत्री की सलाह पर कांग्रेस ने सरकार से पूछा ये सवाल

नई दिल्ली। चीन सहित कई देशो में कोरोना के नए वेरिएंट से पैदा हुए संकट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना फैलने की संभावना जताते हुए यात्रा को रद्द करने की सलाह पर कांग्रेस ने सरकार से उल्टा सवाल पूछ लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री की सलाह पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल किया कि भारत जोड़ो यात्रा के बढ़ते समर्थन से बीजेपी परेशान है, उनका मकसद खलल डालना है।2 दिन पहले प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में रैली की थी तब कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ था, यदि बिना राजनीतिक उद्देश्य के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता वैध है, तो उन्हें पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखना चाहिए।

अशोक गहलोत ने दौसा में कहा कि राजस्थान में (भारत जोड़ो) यात्रा निकली है और हमारी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अधिवेशन कर रही है जिसमें लोगों के सुझाव लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पत्र पढ़ा। आप उनकी बौखलाहट देख सकते हैं। पाली सांसद पी.पी. चौधरी और गंगानगर सांसद निहालचंद ने उनको कल पत्र लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा चल रही है और कोविड फैल रहा है…आप सोच सकते हो कि केंद्र सरकार कितनी घबराई हुई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का नया तरीका खोज रही है। अगर देश में कोरोना फैला तो निश्चित रूप से यात्रा प्रभावित होगी, लेकिन अभी नहीं है तो रोकने के बहाने खोज रहे हैं। जब कोरोना था तब पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए थे।

दुर्ग में भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार को सबसे पहले चीन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाना चाहिए। वहां से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करना चाहिए।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री को जुलाई, सिंतबर महिने में आए वेरिएंट पर ब्योरा देना चाहिए था कि उसमें क्या कार्रवाई हुई? कल सदन में प्रधानमत्री के नेतृत्व में मिलेट लांच हुआ था। उसमें उन्होंने मास्क नहीं पहना था। प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा, गुजरात में रैली की थी क्या तब कोविड नहीं था?

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital