स्वास्थ्य मंत्री ने लिखी चिट्ठी, कोरोना नियमो का हो पालन या भारत जोड़ो यात्रा को करें रद्द

स्वास्थ्य मंत्री ने लिखी चिट्ठी, कोरोना नियमो का हो पालन या भारत जोड़ो यात्रा को करें रद्द

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर जनहित में भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना नियमो का पालन किया जाये अन्यथा यदि संभव हो तो देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को रद्द कर दिया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा में जुट रही भीड़ से कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा जताते हुए लिखा कि “चूंकि कोरोना महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है, इसलिए देशहित में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है। राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। यात्रा से जुड़े लोगों को मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग कराया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह पत्र 20 दिसंबर को लिखा है। जब भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर रही है। पत्र में कहा गया है कि यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को यात्रा से पहले और यात्रा के बाद आइसोलेट किया जाना चाहिए।

पत्र में कहा गया है कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को देशहित में स्थगित करने का अनुरोध करता हूं।

कांग्रेस ने किया पलटवार:

भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल पर कांग्रेस को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार वह प्रोटोकॉल लाती है, तो हम उसका पालन करेंगे। संसद चल रही है, लेकिन हमें कोविड से संबंधित कोई प्रोटोकॉल नहीं दिख रहा है।

वहीँ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

कांग्रेस सांसद कीर्ति चिदंबरम ने कहा कि आज का कोविड प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है अगर यह भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो?

इस बीच चीन सहित दुनिया के कुछ देशो में कोरोना के नए वेरिएंट के पैर पसारने को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज यानी बुधवार (21 दिसंबर) को कोरोना पर हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital