सांसद द्वारा भोजनशाला का निरीक्षण
उज्जैन(विशाल जैन)। यहां नमक मंडी स्थित श्री गुरु भक्त परिवार द्वारा निरंतर गरीबों और असहाय लोगों को भोजन वितरण किया जा रहा है। इस भोजनशाला का आज स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा निरक्षण किया गया और इस काम को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद का भरोसा दिया ।
सांसद ने रितेश खाबिया और उनकी टीम से भी भेट की और उन्हें इस सेवा कार्य हेतु शुभकामनाएं दी । तथा पूर्व में भी प्रसासनिक अधिकारियों द्वारा भोजन शाला का निरीक्षण किया जा चुका है।
टीम के मुख्य सदस्यों में रितेश खाबिया,दिनेश सोलंकी, नरेंद्र गोलेछा, अंकित खाबिया,चिंटू जैन, पंकज चौरसिया, धर्मदास जी, श्रीपाल सोलंकी, गोविंद मंडोरा,रूपेश जैन,उमेश जैन राहुल सराफ सुनील भटेवरा,रवि कोठारी,वीरेंद्र गोलेछा, दिलीप मेहता, बंटी भैया आदि उपस्थित थे।
