कर्नाटक: उद्योगपति को धमकी देने वाला हिन्दू महासभा का प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

कर्नाटक: उद्योगपति को धमकी देने वाला हिन्दू महासभा का प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पविथरन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोप है कि राजेश पविथरन उधोगपतियों को धमकी देकर पैसे की उगाही की कोशिश की थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उद्योगपति को धमकी दी थी कि वह उसकी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देगा। शिकायत के बाद सूरतकल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि कावूर में रहने वाला उद्योगपति सुरेश आरोपी राजेश पविथरन के साथ एक व्यवसाय करने पर विचार कर रहा था। हालाँकि, सुरेश अपनी (पविथरन) गतिविधियों के बारे में संदेह बढ़ने के बाद पीछे हट गया था।

इससे आरोपी नाराज हो गया और जबरदस्ती उसका लैपटॉप छीन लिया। पविथरन ने कथित तौर पर जबरन पैसे और सोने की मांग की। पुलिस ने कहा कि उसने धमकी भी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसके हाथ-पैर काट देगा।

आरोपी राजेश पविथरन ने धमकी दी थी कि वह उधोगपति सुरेश को बदनाम करने के लिए लैपटॉप पर उसकी सारी निजी जानकारी पब्लिक डोमेन में डाल देगा। इसके बाद सुरेश ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

इस मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि राजेश पविथरन उधोगपति से पैसे ऐंठना चाहता था। जिसमे नाकाम होने पर उसने उधोगपति को बदनाम करने और हाथ पेर काट डालने की धमकी दी थी।

पुलिस ने राजेश पविथरन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने गिरफ्तार राजेश पविथरन को जेल भेज दिया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital