371 करोड़ रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

371 करोड़ रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। नायडू की यह गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश के कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया गया है।

वर्ष 2014 में हुए इस घोटाले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू पर कौशल विकास निगम से धन की हेराफेरी से जुड़े 371 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी का आरोप है। नायडू को राज्य सीआईडी द्वारा शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) और 465 (जालसाजी) शामिल हैं। आंध्र प्रदेश सीआईडी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भी लगाया है।

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में हाल ही में हुई एक बैठक के कुछ दिनों बाद हुई, इस बैठक को संबोधित करते हुए नायडू ने अपनी गिरफ्तारी या खुद पर बड़ा हमला होने की आशंका जताई थी।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) और 465 (जालसाजी) शामिल हैं। आंध्र प्रदेश सीआईडी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भी लगाया है।

अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह तेलुगु लोगों के हितों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं और कोई ताकत उन्हें नहीं रोक सकती।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital