जासूसी पर घमासान: कांग्रेस ने कहा ‘सरकार ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़’

जासूसी पर घमासान: कांग्रेस ने कहा ‘सरकार ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़’

नई दिल्ली। पेगासस रिपोर्ट को लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं। इस मामले का खुलासा होने पर कांग्रेस ने सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है वहीँ सरकार इस मामले से अपना पल्ला झाड़ रही है और आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर रही है।

इस मामले में सोमवार को कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार पर देश के नागरिको के मौलिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अपने खुद मंत्रिमंडल में बैठे मंत्रियों की फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया ।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़के ने कहा कि मामले की जांच होने से पहले अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और मोदी जी की जांच होनी चाहिए। वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेगासस रिपोर्ट पर सरकार को कटघरे के खड़ा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ‘राहुल गांधी और अपने ही मंत्रियों की जासूसी कराई है।’

उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की भी जासूसी गई है। पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और कई मीडिया समूहों की भी जासूसी कराई गई। क्या किसी सरकार ने इस तरह का कुकृत्य किया होगा? भाजपा अब ‘भारतीय जासूस पार्टी’ बन गई है।

सुरजेवाला ने पूछा,, ‘मोदी जी, आप राहुल गांधी जी की फोन की जासूसी करवाकर कौन से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे थे? आप मीडिया समूहों और चुनाव आयुक्त की जासूसी करवाकर किस आतंकवादी से लड़ रहे थे। अपने खुद के कैबिनेट मंत्रियों की जासूसी करवाकर कौन से आतंकवाद से लड़ रहे थे?’ कांग्रेस नेता ने दावा भी किया कि राहुल गांधी के कार्यालय के कई लोगों की भी जासूसी कराई गई।

नीतीश कुमार ने नई तकनीक के दुरूपयोग की संभावना जताई:

पेगासस रिपोर्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो शुरू से कह रहे हैं कि जो नई तकनीक आ गई है वह परेशानी खड़ी करेगी। इसपर विचार करना चाहिए। नई तकनीक से लाभ भी मिलता है लेकिन कुछ लोग उसका दुरुपयोग भी करते हैं।

बीजेपी ने किया पलटवार:

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर ऐसे स्तरहीन आरोप लगाए हैं जो राजनीतिक शिष्टाचार से परे हैं। भाजपा कांग्रेस द्वारा लगाए गए पेगासस मामले के सारे आरोपों को खारिज करती है। कांग्रेस ने अब तक पेगासस मामले में कोई सबूत पेश नहीं किए हैं।

उन्होंने कहा कि पेगासस मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू क्यों होता है? क्या कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से लगे हुए थे कि यह मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू करना है ताकि देश में एक नया माहौल बनाया जाए।

TeamDigital