भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कमलनाथ का पुतला फूंका

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कमलनाथ का पुतला फूंका

उज्जैन(विशाल जैन)। भारतीय जनता युवा मोर्चा उज्जैन नगर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कोरोना को भारतीय कोरोना कहने वाले बयान की घोर निंदा करते हुए कमलनाथ का पुतला दहन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर (जिला) मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बैस ने बताया कि आज सोमवार 24 मई को दोपहर 4 बजे कंठाल चौराहे पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व काँग्रेस नेता कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।

युवा मोर्चा के नगर जिला महामंत्री अमेय शर्मा ने कहा कि कोरोना को भारत का कोरोना शब्द कहकर कमलनाथ ने यह भी प्रमाण दिया कि कमलनाथ चीन के एजेंट हैं। कांग्रेस का काला इतिहास देश की दलाली करके रचा गया है, कमलनाथ उसी परंपरा को निभा रहे हैं। देश की आने वाली पीढियां भी इनसे शर्मिंदा होगी।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व जब भी अंधेरे में जाता है तब तब इनकी दमन कारी नीतियां और देश द्रोही सोच बाहर आ जाती है। कांग्रेस देश की राजनीति में उस काले धब्बे की तरह है जो देश की वर्षों पुरानी संस्कृति पर लगातार कुठाराघात करती आ रही है। देश कमलनाथ को दुनिया में बदनाम करने के लिए कभी माफ नही करेगा।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने देशद्रोह किया है, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार से मांग करते हैं कि कमलनाथ के खिलाफ सख्त कर्रवाई करनी चाहिए। पुतला दहन में युवा मोर्चा महामंत्री अमेय शर्मा, योगेश सांगते, प्रदीप नाहर, श्रीपाल राजावत, भुवनेश शर्मा, जयंत राव गरुड़, दीपक सेंगर, धर्मेश नागर, आदित्य नामदेव, मोहित देशमुख, विक्रम ठाकुर, मयंक तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजयुमो नगर मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बैस ने दी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital