भारत जोड़ो यात्रा वोटों के लिए नहीं बल्कि लोगों को भावनात्मक विचारधारा से जोड़ने के लिए: खड़के

भारत जोड़ो यात्रा वोटों के लिए नहीं बल्कि लोगों को भावनात्मक विचारधारा से जोड़ने के लिए: खड़के

इंदौर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा वोटों के लिए नहीं की जा रही बल्कि यह यात्रा लोगों को भावनात्मक विचारधारा से जोड़ने की कोशिश है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात को नकार दिया कि राहुल गांधी 2024 के चुनाव की तैयारी के तहत भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़के ने कहा कि राहुल जी यह 2024 के चुनाव को देखते हुए नहीं कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा को लोगों से मिल रहे समर्थन के सवाल पर खड़के ने कहा कि देश के संविधान में जो कहा गया है हम उसे लोगों को बताना चाहते हैं कि अपना संविधान यह कहता है और कुछ लोग इन विचारों को बर्बाद करना चाहते हैं, इसलिए लोग इससे जुड़ भी रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा से लोग जुड़ रहे हैं, हम यह वोटों के लिए नहीं कर रहे हैं बल्कि यह लोगों को एक भावनात्मक विचारधारा से जोड़ने की कोशिश है। गौरतलब है कि रविवार को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के इंदौर पहुंचे थे।

इससे पहले आज मल्लिकार्जुन खड़के ने गुजरात के बापू नगर में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी सभी को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़के ने कहा कि गुजरात की जनता भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोज़गारी से परेशान होकर, आशा और उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की तरफ देख रही है। हम आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरने का वचन देते हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital