अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन का यह हाल नहीं होताः ट्रंप

अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन का यह हाल नहीं होताः ट्रंप

नई दिल्ली। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के वर्तमान राष्ट्रपति को बहुत ही स्मार्ट किंतु यूरोपीय नेताओं को मूर्ख बताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन संकट के बारे में कहा कि एसा नहीं है कि पुतीन बहुत स्मार्ट हैं बल्कि वास्तविकता यह है कि पश्चिमी नेता मूर्ख हैं।

अमरीका के फ्लोरिडा राज्य के ओरलैंडो नगर में एक कांफ़्रेंस में बोलते हुए अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। उन्होंने कहा कि अगर मैं अमरीका का राष्ट्रपति होता तो एसा हरगिज़ नहीं होता।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं एक एसा राष्ट्रपति था जिसके काल में रूस ने किसी भी देश पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमरीका एक बुद्धिमान देश था किंतु अब वह एक मूर्ख देश है।

ट्रंप ने कहा कि जब मेरी सरकार थी तो उस समय अमरीका, विश्व का सबसे मज़बूत देश था और दुनिया एक सुरक्षित स्थल थी। अपने संबोधन में अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति एक चतुर व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि नेटो जो काम कर रहा है वह बुद्धिमानी के विरुद्ध है। वे कहते हैं कि रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि पुतीन कहते हैं हम 25 वर्षों से प्रतिबंधों में जी रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ ने आपातकालीन बैठक में यूक्रेन पर रूस के हमले की गुरूवार को कड़े शब्दों में निंदा की। इसी बैठक में यूरोपीय नेताओं ने रूस के विरुद्ध आर्थिक, ऊर्जा और परिवहन से संबन्धित कठोर प्रतिबंध लगाए। यूरोपीय संघ के अतिरिक्त अमरीका ने भी रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital