पूरा देश जानता है ये नरेंद्र मोदी की नहीं अडानी, अंबानी की सरकार है: राहुल गांधी

पूरा देश जानता है ये नरेंद्र मोदी की नहीं अडानी, अंबानी की सरकार है: राहुल गांधी

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा के रास्ते होते हुए दिल्ली पहुंची। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ से होते हुए दिल्ली के लालकिला पहुंची और एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार पर कड़े प्रहार किये। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि केंद्र में चल रही सरकार नरेंद्र मोदी की नहीं बल्कि अडानी, अंबानी की है।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को 1 लाख करोड़, 2 लाख करोड़, 3 लाख करोड़ आसानी से दे दिया जाता है मगर ये(किसान और छोटे व्यापारी) बैंक के सामने जाते हैं तो इनको धकेलकर निकला दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये आपका ध्यान इधर से उधर लेकर जाना चाहते हैं। जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान गलती से भी नहीं चला जाए।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि बीजेपी वाले हिंदू धर्म की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं- हिंदू धर्म में कहां लिखा है- गरीब और कमजोर लोगों को मारना चाहिए। हिंदू धर्म कहता है कि डरो मत। ये लोग पूरे देश में 24 घंटे डर फैलाने की बात करते हैं।

राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोज़गारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो किसान और छोटे व्यापारी दे सकते हैं क्योंकि ये देश में लाखों हैं। ये लोग 24 घंटे लगे रहते हैं लेकिन इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रेस वालों ने मुझसे पूछा कि आपको ठंड नहीं लगती है। मैंने कहा कि ये हिंदुस्तान के किसान, मजदूर और गरीबों से क्यों नहीं पूछते। मैंने 2800 किमी चल लिया… ये कोई बड़ी बात नहीं है। ये बड़ा काम नहीं किया। पूरा हिंदुस्तान चलता है। किसान, मजदूर पूरी जिंदगी में 10 हजार किमी तक चल लेता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से BJP डर गई है इसलिए कोरोना का बहाना हो रहा है।PM ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि देश में कोरोना बढ़ रहा है इसका प्रचार करो। प्रचार करके PM संसद में मास्क लगाकर आए और मैंने उन्हें बाहर देखा जहां वे बिना मास्क के थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital