राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

अलीगढ़। जानी मानी समाज सेवी संस्था आइडियल ह्यूमन वेलफेयर एंड सिटिज़न काउन्सिल ने राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आज़म सैफी के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष आज़म सैफी को माल्यार्पण किया तथा उनके सम्मान में केक काटा। राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के जिलाध्यक्ष आज़म सैफी को बधाई देते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा राजनीति में अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें।

वक्ताओं ने कहा कि जिस देश की राजनीति की ज़िम्मेदारी युवाओं के कंधो पर होती है वह देश स्पष्ट और स्वच्छ राजनितिक विचारधारा तय करने में समर्थ होते हैं। वक्ताओं ने कहा कि आज़म सैफी को राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के जिलाध्यक्ष बनाये जाने से जनपद में मुस्लिम युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण और कार्यकार्ताओं के अलावा मौजूद कई समाजसेवी लोगों ने भी आज़म सैफी का स्वागत किया और उन्हें अपने शुभकामनायें दीं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital