कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर को नामांकन करेंगे शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर को नामांकन करेंगे शशि थरूर

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब तक दो नाम सामने आये हैं उनमे एक नाम शशि थरूर का और दूसरा नाम राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का है।

दोनों दावेदारों में मख्यमंत्री अशोक गहलोत का पलड़ा भारी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के लिए G-23 नेताओं से नजदीकियां और उनका हिंदी भाषी न होना उनके अध्यक्ष बनने में सबसे बड़ी रुकावट हैं।

शशि थरूर ने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने से पहले ही अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया था। इतना ही नहीं शशि थरूर ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था।

वहीँ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है और वे गांधी परिवार की चार पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं शशि थरूर की तुलना में अशोक गहलोत का कद काफी बड़ा है।

दूसरी तरफ आज जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने और राजस्थान में उनके स्थान पर नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बातचीत होनी है।

विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़के और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन मौजूद रहेंगे। फिलहाल विधायक दल की बैठक में लिए जाने वाले फैसले का इंतज़ार है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital