RCB के गढ़ में चेन्नई ने उसे हाई स्कोरिंग मैच में 8 रन से परास्त किया

RCB के गढ़ में चेन्नई ने उसे हाई स्कोरिंग मैच में 8 रन से परास्त किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गढ़ में चेन्नई ने उसे हाई स्कोरिंग मैच में 8 रन से परास्त कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए। जवाब में RCB 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। चेन्नई के मथीशा पथिराना ने आखिरी ओवर में बेंगलुरु को 19 रन नहीं बनाने दिए। उन्होंने अंतिम ओवर में 10 ही रन दिए और एक विकेट ले लिया।

CSK से डेवोन कॉन्वे ने 83 और शिवम दुबे ने 52 रन बनाए।वहीं बेंगलुरु से ग्लेन मैक्सवेल ने 76 और फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों का रनिंग कैच पकड़कर महेंद्र सिंह धोनी ने मुकाबले का रुख बदल दिया। अगर कोई भी थोड़ा लंबा खेल जाता, तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था।

मोहम्मद सिराज के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद फुल लेंथ फेंकी, जो पैड्स पर ड्रिफ्ट कर रही थी। ऋतुराज गायकवाड को फ्लिक करने में एलिवेशन नहीं मिला और डीप स्क्वायर लेग पर कैच पकड़ लिया गया। बल्लेबाज के खाते में आए 3 और टीम को 16 पर पहला झटका लग गया। यहां से दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 74 रनों की साझेदारी हुई। डेवॉन कॉन्वे के साथ अजिंक्य रहाणे टूटकर पड़े।

रहाणे ने 185 की स्ट्राइक रेट के साथ 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 35 रन बनाए। यह उनका नया वर्जन है, जहां रहाणे ताबड़तोड़ खेल दिखाते हैं। उन्हें हसरंगा ने बोल्ड किया। डेवॉन कॉन्वे ने 45 गेंदों पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से तूफानी 83 रन जड़ दिए। माही नाबाद रहे और बेंगलुरु के लिए 227 रनों का टारगेट सेट कर दिया गया।

जवाब में आकाश सिंह के पहले ओवर की चौथी गेंद पर बल्ले का भीतरी किनारा लेकर गेंद विकेटों से जा टकराई और विराट कोहली की पारी शुरू होते ही खत्म हो गई। उनके खाते में आए थे 6 और टीम को इसी स्कोर पर पहला झटका लगा। यहां से डु प्लेसिस ने 33 गेंद पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 187 की स्ट्राइक रेट के साथ 62 रन जड़ दिए।

मैक्सवेल ने 3 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 36 गेंद पर 201 की स्ट्राइक रेट के साथ 76 रनों का ब्लाइंडर खेल दिया। यहां तक कि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे दिनेश कार्तिक ने भी अंतिम लम्हों में 14 गेंद पर 28 रन बना दिए। पर उनके डगआउट लौटने के बाद टीम को 19 गेंद पर 36 रनों की दरकार थी। सुयश प्रभुदेसाई ने जरूर 11 गेंद पर 19 रन बनाए लेकिन अंतिम गेंद पर उनके आउट होने के साथ ही बेंगलुरु लक्ष्य से 8 रन दूर रह गई।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital